Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखुटहन में विवाहिता ने लगाया गंभीर आरोप

खुटहन में विवाहिता ने लगाया गंभीर आरोप

विवाहिता ने गला कसकर हत्या के प्रयास का लगाया आरोप

खुटहन क्षेत्र में ससुरालियों से जान बचाकर मायके पहुंची एक विवाहिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज को लेकर गंभीर उत्पीड़न तथा जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।

गले पर दिखा काला निशान

पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और गला कसकर हत्या का प्रयास किया गया। उसके गले पर काला निशान भी दिखाई दे रहा है।

नवंबर में हुई थी शादी

गौसपुर स्थित मायके पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह गत वर्ष नवंबर माह में आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती चकगुलरा गांव निवासी प्रमोद बिंद पुत्र सुरेश के साथ हुआ था।

दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप

पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल में उसे दहेज को लेकर लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

गत 22 अप्रैल को पति, सास और ससुर ने मिलकर उसकी पिटाई की।

हत्या के प्रयास का आरोप

घायल होने के बाद भी जब वह उनकी बात नहीं मानी तो आरोपियों ने रस्सी से गला कसकर मार डालने का प्रयास किया। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर मायके पहुंची।

पुलिस जांच में जुटी

मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पति, सास और ससुर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।