Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनKarthik and Trupti's chemistry : कार्तिक व तृप्ति की केमिस्ट्री ने फैंस...

Karthik and Trupti’s chemistry : कार्तिक व तृप्ति की केमिस्ट्री ने फैंस को किया मदहोश

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की मच अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ दिवाली के दिन रिलीज होने वाली है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और नित्या मेनन जैसे सितारों की झलक दिखने को मिली। फिल्म का टाइटल ट्रैक ग्लोबल हिट हो गया, पूरा देश इस गाने की धुन पर झूम रहा है। इसी बीच फिल्म का दूसरा गाना ‘जाना समझो ना’ भी रिलीज हुआ है, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का खुमार अभी से फैंस के सिर पर चढ़ गया है। ‘भूल भुलैया 3’ के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन एक बार फिर से ‘रूह बाबा’ के अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। अनीस बज्मी की ये फिल्म अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ के साथ दिवाली पर क्लैश होने वाली है। हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया-3’ के दूसरे गाने ‘जाना समझो ना’ का टीजर खुद कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस गाने में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने मिल रही है। गाने के आखिर में कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी ने लिपलॉक किस तक कर लिया है। ‘जाना समझो ना’ गाने को पॉपुलर सिंगर तुलसी कुमार और आदित्य रिखारी की ने आवाज दी है। इस गाने को लिजो जॉर्ज, डीजे चेतस, और आदित्य रिखारी ने कंपोज किया है। वहीं गाने के लिरिक्स आदित्य रिखारी ने लिखे हैं। इस गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने ने कुछ ही मिंटो में 222 हजार से भी ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं। गाना सुनने और देखने के लोग तरह-तरह के कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘दोनों को रोमांस देखकर मजा आ गया’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,’कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री तारीफ-ए-काबिल है।