Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनRanbeer kapoor ki ramayan : रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में 'रावण'...

Ranbeer kapoor ki ramayan : रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में ‘रावण’ बनेंगे यश

‘रामायण’  फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह मूवी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पॉपुलर डायरेक्ट नितेश तिवारी जल्द ही महाकाव्य ‘रामायण’पर बन रही फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाले हैं।’रामायण’ फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर जहां प्रभु श्रीराम का किरदार निभाएंगे तो वहीं साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता का रोल प्ले करेंगी। इस फिल्म को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि ‘रामायण’ में केजीएफ स्टार यश ‘रावण’ का रोल निभाएंगे। वहीं अब आखिरकार खुद एक्टर ने इन खबरों पर मुहर लगा दी है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सुपरस्टार यश ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में ‘रावण’ का रोल निभाएंगे। इस फिल्म को लेकर एक्टर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने डीएनईडी और प्राइम फोकस के नमित मल्होत्रा को दिए इंटरव्यू में पहली बार फिल्म पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्टर से जब ‘रावण’का किरदार निभाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही दमदार किरदार है और ये रोल निभाना मेरे लिए एक बड़ी बात है। यश ने इण्टरव्यू के दौरान रावण के चरित्र पर भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि महाकाव्य रामायण का यह किरदार बहुत ही आकर्षक है। उन्होंने कहा,’रावण का रोल निभाना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था, यह काफी मुश्किल रहा। इस रोल को निभाना मेरे लिए जितना चैलेंजिंग है, उतना ही इसे करने के लिए मैं एक्साइटेड हूं। उम्मीद करता हूं कि दर्शकों को यह पसंद आएगा। बता दें कि फिल्म ‘रामायण’ में जहां राम का किरदार रणबीर कपूर निभाएंगे तो वहीं मां सीता का रोल साई पल्लवी करेंगी। फिल्म में हनुमान के रोल में एक्टर सनी देओल दिखेंगे, वहीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ‘सूपर्णखा’ का रोल निभाएंगी। कुछ मीडिया पोर्ट्ल्स की मानें तो मूवी में एक्ट्रेस लारा दत्ता कैकयी बनेंगी और एक्टर रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ का रोल निभाएंगे। यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।