Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

HomeमनोरंजनMastani look par fida huye fains : अंकिता लोखण्डे के मस्तानी लुक...

Mastani look par fida huye fains : अंकिता लोखण्डे के मस्तानी लुक पर फिदा हुए फैंस

बिग बॉस के पावर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। करवाचौथ के दिन अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक इवेंट का हिस्सा बने थे। इस दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को रैंप पर चलने का मौका मिला था। इस दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने दुल्हा दूल्हन बनकर रैंप पर धमाकेदार एंट्री मारी। कुछ समय पहले ही अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने इस इवेंट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की तस्वीरें दिखाने वाले हैं। रैंप पर चलने के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने घर पर करवाचौथ का त्योहार मनाया था। बीते साल करवाचौथ के मौके पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बिग बॉस के घर में थे। रैंप पर अंकिता लोखंडे लाल रंग का जोड़ा पहने दिखीं। ये लुक अंकिता लोखंडे पर बहुत जंच रहा है। रैंप पर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन बाजीराव मस्तानी लुक में नजर आए। अंकिता लोखंडे के नाक की नथ लोगों को खूब लुभा रही है। दोनो की तस्वीरों ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। लोग अंकिता लोखंडे की तुलना मस्तानी से कर रहे हैं। फैंस ने तो कपल की तस्वीरों पर संजय लीला भंसाली को भी टैक करना शुरू कर दिया है। लोग कह रहे हैं कि संजय लीला भंसाली को अगली फिल्म में अंकिता लोखंडे को कास्ट कर लेना चाहिए। विक्की जैन तस्वीरों में सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आए। जिसके साथ विक्की जैन ने मैचिंग ज्वैलरी भी कैरी की थी।