Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरKangana Ranaut की नानी का निधन, पसरा मातम

Kangana Ranaut की नानी का निधन, पसरा मातम

कंगना रनौत ने खुद सोशल मीडिया के जरिए ये दुखद खबर अपने फैंस के साथ शेयर की है जिसमें उन्होने बताया कि उनकी नानी का निधन हो गया है। कंगना रनौत ने अपनी नानी के साथ प्यारी तस्वीर शेयर की है। कंगना रनौत ने लिखा, ‘कल रात मेरी नानी इंद्राणी ठाकुर का देहांत हुआ। सारा परिवार शोक में है। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें।’ कंगना रनौत की नानी की उम्र 100 साल थी। ब्रेन स्ट्रोक के चलते वह बिस्तर पर थीं। बीते शुक्रवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। शनिवार को अंतिम संस्कार हुआ। कंगना का ननिहाल सरकाघाट के सधोट में है। कंगना ने नानी के संघर्ष को सलाम करते हुए सोशल मीडिया में लिखा है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद नानी ने पांच बच्चों को बेहतरीन परवरिश दी और उन्हें आगे बढ़ाया। कंगना ने कहा कि नानी हमेशा हमारे डीएनए में रहेंगी और उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी महिला होने के बावजूद नानी पांच फुट आठ इंच लंबी थीं। विरासत में उन्हें भी उनकी लंबाई, स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज्म मिला है। वहीं, कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने बताया कि उनकी 100वर्षीय सास ने सादा जीवन जीते हुए सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पांच भाई-बहनों को बेहतरीन शिक्षा दिलाकर उन्हें ऊंचे पदों तक पहुंचाया।