जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मकरा चौराहे पर किसी मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक पर गाड़ी चढा कर हत्या कर दी है। हत्या से गांव भर में कोहराम मच गया। दबंगों ने 24वर्षीय युवक पर गाड़ी चढ़ाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोप यह भी है कि दबंगों द्वारा कार को कई बार आगे पीछे करके युवक के ऊपर चढ़ाई गई। घटना के बाद परिजन घायल युवक को वाराणसी के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गयें जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। युवक के मृत्यु के बाद परिजन शव घर लाकर हंगामा करनें लगें। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन शव सड़क पर रखकर चक्का जाम करने की कोशिश कर रहें थे। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी एसपी सिटी, सीओ सहित कई थाने की पुलिस पहुंच गई। मौके पर केराकत के सपा विधायक तुफानी सरोज भी पहुंच गये और उग्र भीड़ को किसी तरह समझा बुझा कर शांत कराया। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले पाई। पुरा मामला जललापुर थाना क्षेत्र के मकरा चौराहे की पास की है। बताया गया कि रेहटी गांव निवासी पंकज राजभर का उसी गांव के छोटू सिंह, रोहित सिंह से कुछ बातों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहा सुनी के बाद विवाद मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मारपीट से गुस्साए छोटू सिंह और रोहित सिंह अपने कार को पंकज के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तार के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Juanpur News : दबंगों ने युवक पर गाड़ी चढ़ाकर कर दी हत्या

Previous article
Next article

