Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
HomeमनोरंजनJhoome Jo Pathaan : शूटिंग के बाद भीड़ के साथ नाचे थे...

Jhoome Jo Pathaan : शूटिंग के बाद भीड़ के साथ नाचे थे शाहरुख-दीपिका

Jhoome Jo Pathaan Making Video: ‘झूमे जो पठान’ का मेकिंग वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को एक साथ शूटिंग करते हुए देखा जा सकता है.Jhoome Jo Pathaan Making Video: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ‘पठान’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ही है. ये फिल्म ही नहीं बल्कि इसका गाना झूमे जो पठान का खुमार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस गाने को दीपिका और शाहरुख पर फिल्माया गया है. रिलीज के बाद देखते ही देखने ही ये गाना इतना पॉपुलर हो गया कि सेलेब्स से लेकर कॉमन मैन तक इसके दीवाने हो गए और फिर इस पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने लगे. अब इस गाने का मेकिंग वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इस गाने के लिए रिहर्सल करते हुए नजर आ रहे हैं. कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस दोनों स्टार्स को स्टेप्स बता रहे हैं. शाहरुख और दीपिका गाने की शूटिंग कर रहे हैं और सेट के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद है.शाहरुख-दीपिका ने भीड़ के साथ किया डांस ‘झूमे जो पठान’ के मेकिंग वीडियो में शाहरुख खान अपनी शर्ट के बटन खोलकर सिग्नेचर पोज देते हुए दिख रहे हैं. वहीं, इस बीच शाहरुख के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके फैंस की भीड़ भी लग जाती है. वह अपने फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक भी करवाते हैं. गाने की शूटिंग खत्म करने के बाद दीपिका और शाहरुख खान भीड़ के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि शाहरुख खान की ‘पठान’ पांचवीं हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है. इस मूवी ने दुनियाभर में 950 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है . इसके साथ ही ‘पठान’ ने कमाई के मामले में सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ और आमिर खान की ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को पीछे छोड़ दिया है. इस मूवी के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं, जो इससे पहले स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर का निर्देशन कर चुके हैं.