― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 06-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 05-05-2026

HomeNews Channel#jaunpur_update ढाबा मैनेजर के हत्यारोपित 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार #crime_news ...

#jaunpur_update ढाबा मैनेजर के हत्यारोपित 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार #crime_news #jaunpur_dhara_news



चैनल को ज्यादा से ज्यादा लोग सब्सक्राइब करें और हमारी विशेष और निष्पक्ष खबरों से जुड़ें।
👇👇👇👇👇
https://youtube.com/@Jaunpurdhara?si=Qj9hjcEFbCT4T85F

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड स्थित लकी ढाबा मैनेजर को गोली मारने के 5आरोपितों को गौराबादशाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल अभी एक अभियुक्त की तलाश की जा रही है।
ज्ञातव्य हो कि लकी ढाबे पर शराब पीने के दौरान मना किए जाने से अक्रोशित बदमाशों ने ढाबा मैनेजर मोहम्मद शहजाद पुत्र अनवर अली निवासी मैनीपुर लाल दरवाजा थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को उस वक्त गोली मारकर फरार हो गए। जब वह बदमाशों द्वारा सिगरेट मांगे जाने पर काउंटर से झुक कर सिगरेट निकाल रहा था। सारे बाजार हुई इस वारदात से एक तरफ जहां दहशत का माहौल बन गया। वहीं गौराबादशाहपुर पुलिस ने उक्त घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के निर्देश के अनुपालन में पुलिस टीम गठित कर आरोपितों की तलाश कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर आजमगढ़ जनपद के बॉर्डर गोडहरा पुलिया के पास से सोमवार को दिन में 12:20पर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त राहुल चौरसिया पुत्र चंद्रिका चौरसिया निवासी मुरारा थाना केराकत, अफरोज पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी बगथरी, विकास यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी बगथरी थाना गौराबादशाहपुर, प्रदीप उर्फ सुपक गुप्ता पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता निवासी मुरारा थाना केराकत, विशाल कनौजिया पुत्र बिरजू कनौजिया निवासी भदेवरा थाना गौराबादशाहपुर, जौनपुर को घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार के सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को धारा 302/34 आईपीसी में चालान कर जेल भेज दिया गया। फरार एक अभियुक्त की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक धर्मेंद्र दत्त, उप निरीक्षक राजेश राम, हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश यादव, कांस्टेबल विजय यादव, कांस्टेबल राहुल सिंह मौजूद रहे।
@abp_live @aajtak @CrimeTak @Jaunpurtimes @jaunpurcrimenews8366 #hatya_ke_aropit_arrest @ganeshhanspalgaurabadashah2490

source

Share Now...