जौनपुर धारा, जौनपुर। सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर के ग्राम रामपुर कला का भ्रमण किया गया। उन्होने वीएचएनडी सेशन देखा जहां पर एएनएम टीकाकरण कर रही थी जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु निर्देशित किया। वीएचएनडी सत्र पर ओआरएस एवं जिंक टेबलेट पर्याप्त मात्रा में मिला। सीएमओ ने वनवासी बस्ती में टीकाकरण से इनकार वाले परिवारों के सदस्यों से बात की और उन्हें टीकाकरण हेतु प्रेरित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संचारी अभियान के दौरान अन्य विभागों द्वारा कराए गए कार्यों का भी निरीक्षण किया। ग्राम में साफ-सफाई नालियों की सफाई झाड़ी की कटाई एवं एंटी लारवा छिड़काव कराया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय रामपुर कला का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा में बच्चों से संवाद किया और बच्चों से साफ सफाई हाथ धुलने की प्रक्रिया, डायरिया एवं अन्य संचारी रोगों के विषय में प्रश्न किया। बच्चों को संचारी रोगों एवं उनसे बचाव की जानकारी थी। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर डॉक्टर तपिश कुमार, डीएमसी यूनिसोफ गुरदीप कौर एवं बीपीएम उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 केंद्रों पर होंगे करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल
जौनपुर में 21 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Jaunpur News : सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण



