Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 13 प्रार्थना पत्रों का हुआ...

Jaunpur News : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 13 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फारियादियो ने 121प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। मौके पर 13प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया। पहली बार समाधान दिवस आये जिलाधिकारी के सख्त तेवर से अधिकारी कर्मचारी सहमें रहे। कहा कि प्रार्थना पत्रों कों ससमम, गुणवत्ता पूर्ण, निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। जमीनी विवाद में पुलिस के साथ राजस्व कर्मी मौके पर जा निस्तारित करायें। निष्पक्ष निस्तारण कर दोनों पक्षों में सामंजस्य स्थापित करें। किसी भी तरह के पुनः विवाद पर भारी धनराशि से पावंद करें। छोटे छोटे मामले को टालने का कत्तई प्रयास न हो। यही आगे चल कर बड़े विवाद का कारण बन कानून व्यवस्था को नुक़सान पहुंचाता है। शासन के मंशानुरुप कार्य होना चाहिए। लोक कल्याणकारी योजनाओं को पात्रों को उपलब्ध करायें। इस दौरान प्रमुख रुप से मुख्य चिकित्साधिकारी डा लक्ष्मी सिंह, एडीएम राम अछैबर चौहान, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, शैलेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान, नपा अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि सहित आदि लोग मौजूद रहें।