जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा द्वारा अस्थाई गोशाला शाहपुर विकाश खण्ड बदलापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में साफ-सफाई अच्छी पाई गई।उन्होंने गोवंशो को गुड़ एवं केला खिलाया, सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। गौशाला में कुल 218 गोवंश संरक्षित हैं। गोवंश के अधिकता को देखते हुवे जिलाधिकारी द्वारा टीनसेट को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। भूसा, चुन्नी, चोकर तथा हरा-चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। इस अवसर पर खंड विकाश अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ग्राम प्रधान, केयर टेकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर
विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Jaunpur News : डीएम ने किया गौशाला का निरीक्षण

Next article

