जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर के शिया कॉलेज हाल में सद्भावना क्लब का 30वां शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि जगदीश नारायण राय विधायक ज़फराबाद के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। नवचयनित अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। इसके पहले निवर्तमान अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने 2024 में किये गये कार्यों के लिये सद्भावना सदस्यों को सम्मानित करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सद्भावना क्लब एक सामाजिक संस्था है, आप सभी सदस्य देश की प्रगति में अपना अहम योगदान देते हैं, और विगत बीस वर्ष से हमारा सम्बन्ध सद्भावना परिवार से है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि संस्था को जब भी हमारी जरुरत पड़ेगी हम हमेशा तत्परता के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ रामसूरत मौर्या ने कहा सद्भावना क्लब जौनपुर शुरू से सेवा कार्यों व प्रशिक्षण के माध्यम से अलग पहचान बनाये हुए है। नजमुल हसन नजमी ने कहा कि मैं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से अपेक्षा करता हूं कि वह वर्ष 2025को यादगार बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा। इसके बाद नये पदाधिकारीयों सचिव विनीत गुप्ता, सह सचिव हर्ष माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विवेकानंद मौर्या, सह कोषाध्यक्ष चंद्रेश मौर्या, उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरी समेत ताहिर क़ादरी सोनू,हाजी सैय्यद फ़रोग, डॉ.राशिद खान, अमित गुप्ता, आदर्श वर्मा, रविंद्र यादव, अमित निगम, अतीत मौर्या, चंद्रेश मौर्या आदि को पालिका अध्यक्ष ने शपथ दिलायी। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर व सचिव विनीत गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर शिव शंकर साहू, डॉ.आशुतोष शर्मा, मोहित मौर्या, प्रितेश गुप्ता, नागेंद्र यादव, धीरज गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, सहित शिया कॉलेज के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
Jaunpur News : सद्भावना क्लब का 30वां शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Previous article
Next article


