Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : शार्ट सर्किट से कास्मेटिक की दुकान में लगी आग,सात...

Jaunpur News : शार्ट सर्किट से कास्मेटिक की दुकान में लगी आग,सात लाख की क्षति

जौनपुर धारा, खुटहन। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौराहे के जौनपुर मार्ग के नुक्कड़ पर स्थित एक कास्मेटिक की दुकान में शुक्रवार की आधी रात को शार्ट सर्किट से लगी आग में दुकान में रखा लगभग सात लाख का सामान राख हो गया। मौके पर जुटे बाजार वासियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। कैराडीह गांव निवासी मोनू यादव वर्षों से उक्त कास्मेटिक की दुकान चलाते हैं। नित्य की भांति वह शुक्रवार की शाम दुकान का शटर बन्द कर घर चले गए। आधीरात को दुकान के भीतर से धुएं का गुबार उठने लगा। आस-पास के दुकानदार मौके पर जुट गए।घटनास्थल पर हमराहियों संग थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह भी पहुंच गए। मामले की सूचना मोनू को दी गई। वह भागता हुआ दुकान पर पहुंचा तो शटर के नीचे से धुआं निकल रहा था। शटर खोला गया तो भीतर पूरी दुकान काले धुएं से भरी हुई थी। रैक में रखा सामान धू-धू कर जल रहा था। लोगों ने बाल्टी से पानी फेंक किसी प्रकार से आग पर काबू पाया। दुकान संचालक ने बताया कि अगलगी में सात लाख से अधिक कीमत का सामान जलकर नष्ट हो गया।