जौनपुर धारा, जौनपुर। डीएम डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के सन्दर्भ में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में जनपदों मे स्थित विद्युत उत्पादन स्टेशन, पावर सबस्टेशनों, विद्युत वितरण सब स्टेशनों तथा समस्त विद्युत प्रणाली के सुचारू संचालन और सुरक्षा, अति संवदेनशील स्थानों जैसे अस्पतालों, न्यायालय आदि में विद्युत सुचारू विद्युत व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्ययोजना तैयार करने, कर्मचारी संगठनों से समन्वय कर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वैकल्पिक उर्जा स्त्रोतों की भी व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारी हितों का सरकार पूरा संरक्षण कर रही है तथा उनके हित में कार्य कर रही है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) रामअक्षयवर चौहान, ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, उप जिलाधिकारीगण और विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल
जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।
Jaunpur News : वैकल्पिक उर्जा स्त्रोतों की भी की जाये व्यवस्था : डीएम


