जौनपुर धारा, केराकत। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अन्तर्गत विकास खण्ड केराकत मे शनिवार को वृहद पौधरोपण किया गया। ग्राम पंचायत परमानन्दपुर व छितौना में पूर्व ब्लाक प्रमुख सरिता सिंह भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार, एडीओ पंचायत डॉ.राम कृष्ण यादव, एपीओ सजंय आजाद, ग्राम सचिव आसिफ अंसारी, ग्राम पंचायत अधिकारी जयेश यादव, मटरूराम, प्रधानगण श्यामनरायन प्रजापति, ममता देवी सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : वृहद पौधरोपण का आयोजन


