Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : विश्वविद्यालय मीडिया समिति के समन्वयक बने प्रो.मनोज मिश्रा

Jaunpur News : विश्वविद्यालय मीडिया समिति के समन्वयक बने प्रो.मनोज मिश्रा

  • कुलपति ने पूर्व मीडिया समिति को किया निरस्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मीडिया समिति का समन्वयक प्रोफेसर मनोज मिश्रा को बनाया गया। इसके अलावा कई अन्य लोगों को नई जिम्मेदारियां दी गई। बता दें कि कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने पुरानी मीडिया समिति को भंग-करके नई मीडिया समिति का गठन किया है। जिसमें जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.मनोज मिश्रा को मीडिया समितियों का समन्वयक बनाया है और इसके साथ वह विश्वविद्यालय समस्त समितियों के कार्यों की निगरानी करेंगे एवं विश्वविद्यालय के गतिविधियों को कवरेज के लिए समय-समय पर मिले दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। इसके अलावा राज कॉलेज के डॉ.मनोज सिंह वत्स को महाविद्यालय समाचार संयोजक बनाया गया। समाचार संकलन एवं प्रेषण समिति का डॉ.सुनील कुमार को संयोजक, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर को सदस्य बनाया गया है। जबकि फोटोग्राफी वीडिओ ग्राफी समिति के लिए चंदन सिंह को संयोजक, पंकज सिंह को सदस्य बनाया गया है। सोशल मीडिया समिति के लिए डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर को संयोजक, डॉ.शशिकांत यादव को सदस्य, डॉ.धीरेंद्र चौधरी को ट्विटर संयोजक, डॉ.दिव्येंदु मिश्रा को फेसबुक इंस्टाग्राम का संयोजक बनाया गया है। इस बारे में कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि नई मीडिया समिति का गठन किया गया है तथा सबको पत्र भी जारी कर दिया गया है।