जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में बच्चों के खेल के विवाद को लेकर मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक दलित युवक की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मालूम हो कि मढी गांव निवासी सूरज गौतम को तीन अज्ञात दबंगों ने जमकर मारपीट दिया। जिससे सूरज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर अचेत अवस्था में गिर पड़ा। परिजनों ने अचेत अवस्था में पड़े रहें युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में 31अक्टूबर को दिन में बच्चों के द्वारा खेल खेला जा रहा था। उसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। कहासुनी इतनी बढ़ गयी मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट में सूरज गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी ने मारपीट की सूचना को सूरज गौतम के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सूरज गौतम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जांच करना शुरू कर दी। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने हालात गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके 1 नवम्बर को ही तीन आरोपितों को मारपीट मामले में जेल भेज दिया था।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
Jaunpur News : मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत


