Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : मधुमेह जांच शिविर में 335 लोगों की जांच, 25...

Jaunpur News : मधुमेह जांच शिविर में 335 लोगों की जांच, 25 में हाई शुगर

जौनपुर धारा,जौनपुर। सामाजिक संस्था लायंस क्लब क्षितिज ने अध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित लोहिया पार्क में नि:शुल्क मधुमेह और रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में मॉर्निंग वॉक करने वाले 335लोगों की जांच की गई। इनमें से 25 लोगों में उच्च रक्त शर्करा की पुष्टि हुई। प्रकाश डेंटल हॉस्पिटल के डॉ.प्रशांत द्विवेदी और आशीर्वाद हॉस्पिटल की टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया। पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह ने मधुमेह रोगियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शरीर में इंसुलिन हार्मोन रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है। मधुमेह रोगियों में या तो पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनता या शरीर इसका सही उपयोग नहीं कर पाता। उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि भारत की 11.2त्न आबादी मधुमेह से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।