Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अंधे मोड़ पर पलटी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, चालक समेत तीन घायल

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव के पास देर रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : बेटे के सुरक्षा की गुहार लगाने महिला पहुँची कलेक्ट्रेट

Jaunpur News : बेटे के सुरक्षा की गुहार लगाने महिला पहुँची कलेक्ट्रेट

जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट कार्यालय में शनिवार को अपने बेटे की जान की गुहार लगाने के लिए बुजुर्ग दंपति पहुंचे। पीड़ित दंपति ने जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र को एक प्रार्थना पत्र देते हुए अपने पड़ोसी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मधुपुर गुतवन की एक गीता सिंह व लाल साहब सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हमारे पड़ोसी द्वारा आबादी की जमीन को लेकर पांच साल पहले मेरे पहले बेटे को जान से मारकर हत्या कर दी गयी थी। अब दोबारा फिर से उसी जमीन को लेकर हमारे दूसरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने बताया कि हमारी जमीन पर पड़ोसी ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि जिस प्रकार से गौराबादशाहपुर के कबिरुद्दीनपुर गांव में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की सर धड़ से अलग कर दी गयी थी।