Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : प्रारंभ हुआ एफ.एल.एन. का प्रशिक्षण

Jaunpur News : प्रारंभ हुआ एफ.एल.एन. का प्रशिक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार से 5 दिवसीय नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रारंभ किया। प्रशिक्षण का पहला दिन था जिसमें जनपद के 106ए.आर.पी/के.आर.पी ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। संदर्भदाता डायट प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार तथा अमित कुमार एस.आर.जी डॉ.अखिलेश कुमार सिंह तथा अजय कुमार मौर्य द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में संदर्भदाता द्वारा बताया गया कि कक्षा 1 व 2 में अब एन.सी.ई.आर.टी की पुस्तक का संचालन किया जाएगा तथा कक्षा 3,4,5 में एससीआरटी की पाठ्य पुस्तक का संचालन होगा। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि सप्ताह के 6 दिन का कार्य विभाजन किस प्रकार होगा। इसी प्रकार से 6 दिन के कितने कालांश होंगे और प्रत्येक कालांश में क्या-क्या गतिविधियां की जाएगी।