Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : प्राकृतिक प्रतिरक्षा को प्रभावित करती है हमारी जीवन शैली...

Jaunpur News : प्राकृतिक प्रतिरक्षा को प्रभावित करती है हमारी जीवन शैली : डॉ.मनश्वी कुमार

जौनपुर धारा, जौनपुर। संयुक्त सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार डॉ.मनश्वी कुमार के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के सम्बन्ध में बैठक की गयी। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के द्वारा संयुक्त सचिव को अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया गया।

संयुक्त सचिव ने स्वास्थ्य संबंधी नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य सम्बंधी आंकड़ों और अनुसंधान का विश्लेषण, स्वास्थ्य मंत्रालय के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सहित सम्बन्धी बिन्दुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गयी। पीएम जन आरोग्य योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा ाfक स्वास्थ्य बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, समाजिक न्याय और सशक्तिकरण सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के बीच समन्वय अति आवश्यक है। जिससे सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के उददेश्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारी जीवन शैली, प्राकृतिक प्रतिरक्षा को प्रभावित करती है, जो हमारे स्वास्थ्य का निर्धारण करती है। उन्होंने जनपद में जैविक खेती को बढावा देने, सिन्थेटिक प्लास्टिक का प्रयोग न करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड प्रत्येक पात्र व्यक्ति का अधिकार है इसलिए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति को बढाया जाए। नवजात शिशु के पोषण के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने जनपद के अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता के सम्बन्ध में मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी ली। जनपद के आकांक्षात्मक ब्लॉक मछलीशहर और रामपुर में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने सैम-मैम बच्चों के चिन्हांकन, आंगनबाड़ी केन्द्र, ई-संजीवनी, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, सरकारी ईकाईयों में प्रसव, एएनसी में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं, टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग, 06 माह से लेकर 06वर्ष के बच्चों के लिए संचालित पोषण अभियान आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि उपरोक्त स्वास्थ्य सम्बन्धी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे शासन के मंशानुरुप स्वास्थ्य के क्षेत्र में सही दिशा में कार्य किया जा सके। उन्होंने हाइपरटेन्शन, टी.बी., सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर के ईलाज एवं रोकथाम के विषय पर भी विस्तृत चर्चा की। संयुक्त सचिव ने जनपद के लोगो के खान पान, जीवन शैली में बदलाव लाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अच्छी जीवनशैली अच्छी स्वास्थ्य की पहचान है। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ.अरूण कुमार यादव, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।