जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के वार्ड मैरादखान के आंगनबाड़ी केंद्र के पास लगा हुआ इंडिया मार्का हैंडपम्प दो सप्ताह से खराब पड़ा है, जिसकी वजह से आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले नौनिहालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के वार्ड मैरादखान के आंगनबाड़ी केंद्र के पास लगा इण्डिया मार्का हैंडपम्प दो सप्ताह से खराब पड़ा हुआ है। इस हैंडपम्प को बनवाने के लिए वार्ड के सभासद अजीत विश्वकर्मा ने 27फरवरी को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत किया। फिर भी अभी तक उक्त हैंडपम्प नही बनवाया गया। सभासद अजीत विश्वकर्मा ने बताया कि पत्र लिखकर और मौखिक रूप से भी बिगड़े हुए हैंडपम्प को बनावने के लिए शिकायत कर चुका हूं, फिर भी अभी तक इस हैंडपम्प को नही बनवाया गया। जिसकी वजह से आंगनबाड़ी केंद्र के नौनिहालो को दिक्कत होती है। उन्होने कहा कि यदि 3 दिन में नही बनेगा तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुचकर शिकायत करेंगे। इस बारे में जानकारी के लिए जब ईओ शशिकांत तिवारी को कॉल किया गया तो उनका फोन नही उठा। वही चेयरमैन सीतामनी दिनेश सोनकर ने बताया कि जानकारी हुई है। जल्द ही बिगड़े हुए हैंडपम्प को बनवा दिया जाएगा।
― Advertisement ―
Jaunpur News : दो सप्ताह से खराब पड़ा है आंगनबाड़ी केंद्र के पास लगा हैंडपम्प


