Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज रह नहीं...

Jaunpur News : देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज रह नहीं गई : तूफानी सरोज

  • क्षेत्रीय विधायक ने मरीजों को फल वितरित कर नेताजी का मनाया जन्मदिन

जौनपुर धारा, केराकत। प्रदेश भर में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज ने सिहौली चौराहे के समीप पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजन कर नेताजी के विचारों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात अपने दलबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें जहाँ मरीजों में फल वितरित कर उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि सुभाष चंद बोस के बाद देश में अगर किसी व्यक्ति की नेता के रूप में पहचान हुई तो वह शख्सियत का नाम मुलायम सिंह यादव है। हम लोग जब लोकसभा में जाते थे तो दूसरे पक्ष के लोग पूछते थे कि नेता जी कहा है यह वाणी सुन हम लोग गदगद हो जाते थे, आज उस महान शख्सियत का जन्मदिन है। मुलायम सिंह यादव शोषित वंचित,पिछड़े की लड़ाई लड़ते रहे विधानसभा की कार्यवाही उठा कर देखेंगे जब भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरक्षण का विरोध किया जा रहा था तब मुलायम सिंह यादव ने ललकार कर कहा था कि मेरी सरकार रहे या गिरा दिया जाय लेकिन हम पिछड़े व शोषितों के हक अधिकार दिला कर रहूंगा। इस अवसर पर नीरज पहलवान, भगवती सरोज, सत्यनारायण, आजाद कुरेशी, रामसमुझ प्रधान, शमशेर बहादुर, शिवपूजन प्रजापति समेत सपा के आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।