― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : तेज रफ्तार बोलेरो ने ली वृद्ध की जान, चालक...

Jaunpur News : तेज रफ्तार बोलेरो ने ली वृद्ध की जान, चालक फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हम्जापुर गांव में रविवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मार दी,जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक राम भूवन यादव(60) बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना रात करीब 7:30बजे हुई। स्थानीय लोगों ने बोलेरो चालक को मौके पर पकड़ लिया, जिसने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। रात करीब 9बजे डॉक्टरों ने राम भूवन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बोलोरो चालक गाड़ी छोड़कर  मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, और पुलिस फरार बोलेरो चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share Now...