जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। हजरत इमाम हुसैन के शहादत की याद में मनाया जाने वाले मोहर्रम की तैयारी नगर व ग्रामीण इलाकों में युद्ध स्तर पर की जा रही है। विभिन्न प्रकार के ताजिए निर्माण कार्य को लेकर कारीगर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मुहल्ला सिपाह, डफलियान, नई बाजार, मछलीगली, कमालपुर, सराय आदि में शाम होते ही ढोल ताशे बजाने शुरू हो गये हैं। 16 जुलाई को रात्रि में तथा 17जुलाई की दोपहर ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। ताजिया जुलूस निकलने को लेकर युवा उत्साहित नजर आ रहे हैं। जुलूस के दौरान करतब दिखाने का अभ्यास शुरू हो चुका है। ताजिया निर्माण मे जुटे खालिद अंसारी, मोहम्मद तनवीर, सैफ, सलमान मोहसिन, अरशद, व खलीक ने बताया कि ताजिया तीन हिस्सों में बनाया जा रहा है। ताजिया की लंबाई करीब 8 से 10 फिट होगी। हर कारीगर अपनी बेहतरीन कारीगरी के जरिए अपने ताजियों की खूबसूरती को चार चांद लगाने में दिन रात पसीने बहा रहा है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Jaunpur News : ताजिया निर्माण को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

Previous article

