Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ट्रक की टक्कर से खाई में पलटी ई-रिक्शा, दो...

Jaunpur News : ट्रक की टक्कर से खाई में पलटी ई-रिक्शा, दो घायल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुंगराबादशाहपुर-प्रतापगढ़ मार्ग दौलतिया हनुमान मंदिर के पास ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा खाई में पलट गई। हादसे में चालक और बैठे यात्री को गम्भीर चोटें लगी है दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे ई-रिक्शा प्रतापगढ़ के फतनपुर से सवारी लेकर मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहा था, इसी बीच में सवारी उतरती गई। घटना के वक्त रिक्शे में महज एक सवारी बैठी थी। ई-रिक्शा दौलतिया हनुमान मंदिर के पास पहुंची ही थी कि मुंगराबादशाहपुर से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही ट्रक ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए भाग गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक अमित मिश्रा (35) निवासी विक्रामपुर फतनपुर प्रतापगढ़ व यात्री राजेश कुमार (40) निवासी सुवंसा प्रतापगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।