Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : चोरी की योजना बना रहें 3 चोरों को पुलिस...

Jaunpur News : चोरी की योजना बना रहें 3 चोरों को पुलिस ने दबोचा

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आजमगढ़ मार्ग स्थित एक ढाबा के सामने चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपितों को शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। नगर के आजमगढ़ मार्ग के कांशीराम आवास के समीप यादव ढाबा के सामने बुधवार की भोर में चोरी की योजना बना रहे चोरों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने मुरादाबाद जनपद के भोजपुर थाना क्षेत्र के अक्का बीकापुर निवासी वसीम पुत्र हसीन, मोनिस पुत्र मोहसिन व साबु पुत्र फूल हसन, को 315बोर एक अदद तमंचा, 315 बोर एक जिंदा कारतूस, लोहे की राड, कटर, छैनी आदि बरामद कर धारा 313 भारतीय न्याय संहिता व 3/25आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को चालान भेज दिया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक प्रदुम्न मणि त्रिपाठी, विनय सिंह, कांस्टेबल ओमप्रकाश मिश्रा, मनीष कुमार मौजूद रहे।