Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरsports competition in Jaunpur : दौड़ में अनन्या और लंबी कूद में...

sports competition in Jaunpur : दौड़ में अनन्या और लंबी कूद में शिवम व रुखसार रहे अव्वल

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में बुधवार को सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन कक्षा चार से लेकर 12तक के छात्र-छात्राओं के रेड, ब्लू, ग्रीन व येलो हाउसों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता ने  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने कबड्डी, दौड़, खो-खो, लंबी कूद व लंबी दौड़ में चार ने हिस्सा लिया। कक्षा 4 से लेकर 6 तक 100मीटर दौड़ में मो.अयान प्रथम, अनन्या दुबे व विभा पांडेय द्वितीय तथा कक्षा 7 से लेकर 12 तक 200 मीटर दौड़ लड़कियों में कशिश गुप्ता प्रथम व इसप्रिहा यादव तथा लड़कों में शिवम विश्वकर्मा प्रथम, अनुज द्वितीय व शाद इब्राहिम तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 7 से 12तक लंबी कूद लड़कियों में रूकसार प्रथम, जानवी द्वितीय व अदविका तृतीय तथा लड़कों में शिवम विश्वकर्मा प्रथम व मो.साहिल द्वितीय स्थान हासिल की। कक्षा 6 से लेकर 12 तक कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रीन व रेड तथा ब्लू व येलो हाउस में जमकर मुकाबला हुआ। जिसमें लड़कियों में येलो प्रथम व ब्लू हाउस द्वितीय तथा लड़कों में ग्रीन प्रथम व ब्लू हाउस द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता लड़के व लड़कियों में येलो हाउस का दबदबा रहा।विभिन्न खेलों में स्नेहांस यादव, सोनाक्षी, रुद पटेल, मयंक, मो.सहिल, कृष्णा, शिवम्, शगुन व काव्या आदि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने उत्सवर्धन करते हुए सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका अभिषेक मिश्रा व नीरज मिश्रा तथा कोच रंजीत गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा, रूपम, हिना खान, सुष्मिता, बबीता, मधु शुक्ला, कमलेश, प्रज्ञा सिंह, सुभाष चंद्र मिश्रा, सरोज बिन्द, अजीत सिंह, मृदुका सिंह व ज्ञान केशरी आदि लोगों ने खेल में सहयोग किया।