Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : खेतासराय क्षेत्र में पाया गया अज्ञात शव

Jaunpur News : खेतासराय क्षेत्र में पाया गया अज्ञात शव

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को थाना खेतासराय पर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मनेछा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से गिर गया है, सूचना पर थाना स्थानीय की पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रेन से गिरे हुए व्यक्ति के सिर में चोट लगी थी, जिसकी तलाशी ली गई तो केवल मात्र एक टिकट जौनपुर से बहराइच तक मिला था जो 08 मार्च के लिये इंटरसिटी एक्सप्रेस का है। घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, उम्र लगभग 32-35वर्ष, घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार हेतु पीएचसी सोंधी लाया गया जहां गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय जौनपुर भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति की आज दिनांक 09मार्च को सुबह मृत्यू हो गयी है। शव का शिनाख्त कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक का शव जिला चिकित्सालय मर्चरी हाउस मे रखवाया गया हैं।