Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : क्षेत्रीय विधायक ने सड़क का किया निरीक्षण

Jaunpur News : क्षेत्रीय विधायक ने सड़क का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय थानागद्दी रोड की हो रही मरम्मत का क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने शनिवार की रात्रि लगभग नौ बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरम्मत हो रही सड़क में मानक के अनुरूप तारकोल की कमी को लेकर अपनी नाराजगी जताई, साथ ही हिदायत दी कि इसमें ज्यादा से ज्यादा तारकोल मिलकर मोटा करे ताकि सड़क कुछ दिनों तक चले नहीं तो एक साल भी नहीं होता है पता चलता है कि सड़क खराब हो गई है और बालू और गिट्टी अलग-अलग हो जाता है। ऐसी सड़कों में गुणवत्ता की कमी होती है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी व एक्सईएन से कर गुणवत्ता पूर्ण बनाने की बात को कही जायेगी। इस अवसर पर नीरज पहलवान, मोहाल यादव, संजय यादव, सूबेदार राम, मोनू सरोज व अमन पहलवान समेत आदि लोग मौजूद रहे।