जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर पीली नदी पुल के पास से रविवार को मेडिकल संचालक से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते दो अक्टूबर को खुटहन थाना क्षेत्र के बेसहुपुर गांव निवासी रवींद्र कुमार तिवारी अपनी मेडिकल की दुकान को बदलापुर से बंद करके घर जाते समय बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मदापुर गांव के पास मनबढ़ो ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर विनोद मिश्रा ने बताया कि मेडिकल संचालक से मारपीट करने के आरोप में राहुल यादव पुत्र हरिओम यादव निवासी देवरामपुर थाना बदलापुर को शाहपुर पीली नदी पुल के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाहीं में जुटी है।
― Advertisement ―
Badlapur News : मेडिकल संचालक से मारपीट करने के आरोप में एक गिरफ्तार


