Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने पत्रकार हत्याकांड पर सौंपा ज्ञापन

Jaunpur News : क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने पत्रकार हत्याकांड पर सौंपा ज्ञापन

  • पत्रकार एकता जिंदाबाद के लगे नारे

जौनपुर धारा, शाहगंज। पत्रकारों की लगातार हो रही निर्मम हत्या और उनके उपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ तहसील परिसर में क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान के अगुवाई में उपजिलाधिकारी शाहगंज को ज्ञापन दिया गया। आपको बताते चलें कि बीते सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसको लेकर क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के केंद्रीय प्रमुख अनिल दुबे आजाद के आदेशानुसार क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के क्रांतिकारी साथियों द्वारा हत्याकांड की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी शाहगंज को सौंपा। पत्रकारों ने कहा जिस तरीके से पत्रकारों की हत्या आए दिन हो रही है ऐसे में कोई भी पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता नहीं कर सकता, जहां योगी सरकार पूरे प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करने की बात कहती है। वहीं इस प्रकार के आपराधिक मामलों से पत्रकार काफी आहत है। पत्रकारों का कहना है कि दिनदहाड़े जब पत्रकार की हत्या की जा सकती है तो आम जनमानस अपने आप को कैसे सुरक्षित महसूस करें। वहीं दूसरी ओर नया मामला बीती रात खुटहन थाना क्षेत्र के पत्रकार ब्रजेश उपाध्याय के घर अराजक तत्वों द्वारा रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई जिसमें पत्रकार को भी चोट आई है। घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन को तोड़कर मनबढ़ उपद्रवियों ने जमकर उपद्रव किया जिसके चलते घर में महिलाएं काफी डरी व सहमी हुई है। इन्हीं सभी बिंदुओं को लेकर आज तहसील शाहगंज में प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान, जिला प्रभारी राजीव श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, जिला महासचिव हीरामणि गौतम, अरुण यादव, धर्मेंद्र कुमार, डॉ.राजकुमार, मोहम्मद आसिफ गुड्डू, आसिफ हुसैन मनोज सिंह, हिमांशु पांडे, उमेश यादव, शैलेश नाग, इमरान खान आदि क्रांतिकारी पत्रकारों ने ज्ञापन दिया।