Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : किसान समृद्ध तो देश खुशहाल : राकेश मौर्य

Jaunpur News : किसान समृद्ध तो देश खुशहाल : राकेश मौर्य

जौनपुर धारा, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सांसद कार्यालय नईगंज में दिन में 11बजे किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने स्व.चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। तत्पश्चात किसान दिवस पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भारत के पांचवें प्रधानमंत्री स्व.चौधरी चरण सिंह का कार्यकाल केवल सात महीने का रहा। लेकिन इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र में सुधारों के लिए कई पहलें की। उन्होंने ग्रामीण ऋण माफी योजना को प्राथमिकता दी और छोटे किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं शुरू की। उनका आर्थिक दृष्टिकोण मुख्यरूप से गांवों और किसानों पर केंद्रित था। चौधरी चरण सिंह कहते थे कि किसानों की समृद्धि से ही देश खुशहाल होगा। देश एवं प्रदेश की सरकारें किसानों की समस्याओं से मुंह मोड़कर उनके आंदोलनों को उनकी आवाज़ को कुचल देना चाहती है। सात सौ किसानों की शहादत के बाद भी सरकार किसानों से बात करना भी नहीं चाहती, आने वाले दिनों में इस देश का किसान, किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगा। गोष्ठी को पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक राजनरायन बिन्द, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, इरशाद मंसूरी, अनवारूल गुड्डू, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, हरिश्चंद्र प्रभाकर ने संबोधित किया। इस अवसर पर अरशद कुरैशी, ज़िलासचिव गुलाब यादव, दीपक जायसवाल सभासद, संतोष कुमार, मुन्ना मौर्य, संजीव साहू, डॉ.विकास भास्कर, अशोक यादव, लकी त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी सहित आदि उपस्थित रहें।