Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News :  कलेक्ट्रेट परिसर में देखा गया सवर्जन दवा सेवा का...

Jaunpur News :  कलेक्ट्रेट परिसर में देखा गया सवर्जन दवा सेवा का सजीव प्रसारण

जौनपुर धारा,जौनपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार जे.पी.नड्डा ने सर्वजन दवा सेवा प्रोग्राम का उद्घाटन किया। जिसका सजीव प्रसारण एनआईसी सभागार में वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से किया गया। जिसमें उनके द्वारा समस्त जनमानस से फाईलेरिया रोधी दवा सेवन करने की अपील की गयी। जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी ने वर्चुअल मीटिंग उद्घाटन के बाद स्वयं दवा का सेवन किया एवं समस्त जनपदवासियों से दवा खाने की अपील की। बैठक में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ.राजीव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/अधीक्षिका जिला पुरूष/महिला चिकित्सालय, जिला फाईलेरिया नियन्त्रण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित आदि उपस्थित रहें। इसी क्रम में अधीक्षक सामु.स्वा.केन्द्र बदलापुर डॉ.संजय कुमार दूबे, उप जिलाधिकारी, बदलापुर समस्त चिकित्साअधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वयं दवा खाकर अभियान का शुभारम्भ किया एवं विकास खण्ड बदलापुर के सभी जनमानस से अपील किया कि इस अभियान के दौरान 01वर्ष की उम्र से लेकर सभी लोग इस दवा का सेवन करें। यह कार्यक्रम जनपद के विकास खण्ड बदलापुर में 10 से 25 फरवरी 2025 तक चलाया जायेगा।