Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : कक्षा 8 पास वालों के लिये नौकरी का सुनहरा...

Jaunpur News : कक्षा 8 पास वालों के लिये नौकरी का सुनहरा अवसर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र.के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस जौनपुर में 26 दिसम्बर को प्रातः 10.00बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें उ.प्र.राज्य सड़क परिवहन निगम जौनपुर डिपो में चालको की भर्ती एवं निजी क्षेत्र की पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि.कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, परिवहन विभाग द्वारा 20संविदा चालकों हेतु शैक्षिक योग्यता कक्षा-8 पास, ड्राईविंग लाईसेंस-02 वर्ष पुराना वैध हैवी लाईसेंस, लम्बाई-05 फीट 03 इंच एवं आयुसीमा 23वर्ष 6 माह 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए एवं निजी कम्पनियॉ द्वारा भर्ती की जायेंगी। रोजगार मेलें में प्रतिभागी अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिणिक प्रमाण पत्रों सहित रोजगार मेले में योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।