Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : ऑनलाइन डिलेवरी करने वाला नव युवक फांसी पर झूला

Jaunpur News : ऑनलाइन डिलेवरी करने वाला नव युवक फांसी पर झूला

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजाबाद गांव के पतेरवां पाल बस्ती के नव युवक गमछा के सहारे फंखे के हुक में फांसी लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर दी। मोहन पाल का पुत्र रिन्कु पाल 20वर्ष जो ऑललाइन डिलेवरी का कार्य करता था। रोज की भांति रात में खाना-खाकर घर से 300मीटर की दूरी पर शनिवार की रात में केराकत जौनपुर मार्ग पर बने नये मकान में सोने के लिए गया। जब सुबह आठ बजे तक घर नहीं पहुंचा तो घर वालों को चिन्ता होने लगी, परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो गेट में अन्दर से ताला लगा था। आवाज देने पर कोई जबाब नहीं आया तो ताला तोड़ कर अन्दर कमरे में गये, जहाँ हुक में गमछे के सहारे फांसी पर लटकता देख लोगों के पैरों तले जमीन खिंसक गई। सुचना पर पहुँची मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी युगल किशोर फंदे से लाश को उतरवा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है।