Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : एचडीएफसी बैंक ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Jaunpur News : एचडीएफसी बैंक ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। एचडीएफसी बैंक की तरफ से बुधवार को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.केके राय ने फीता काटकर किया। रक्तदान को जीवन दान के रूप में देखा जाता है। इसी भावना को साकार करने के उद्देश्य से एचडीएफसी बैंक के द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि समाज में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें। जिससे जरूरतमंदों को रक्त मिल सके। मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ.केके.राय ने रक्तदान करने को लेकर लोगों को प्रेरित किया और बैंक के लोगों का धन्यवाद दिया।सीएमएस डॉ के के राय ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। बैंक द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दिया। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के ऑपरेशन मैनेजर राजीव कुमार, पंकज पांडे, अभिषेक यादव, अभिषेक सिंह, अग्रसेन यादव, ब्रह्मयज्ञ मिश्रा व अन्य कर्मचारी मौजूद है।