जौनपुर धारा,जौनपुर। 98 उ.प्र.वाहिनी एन.सी.सी.द्वारा तिलकधारी महाविद्यालय में शनिवार को एनसीसी ‘सी’ प्रमाणपत्र परीक्षा-2024 में उत्तीर्ण कैडेटों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल निकेत सिंह नेगी के निर्देशन में उपरोक्त वेलेडिक्टरी सेरेमनी का आयोजन किया गया। कैडेट एनसीसी प्रमाण-पत्र पाकर प्रफुल्लित हुए। इस अवसर पर कमान अधिकारी ने कैडेटों को भविष्य में सेना एवं अन्य संस्थानों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया। देश की सेवा करने हेतु एक अच्छा नागरिक बनने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन तिलकधारी महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले.जितेश कुमार सिंह एवं बटालियन के कार्यवाहक सुबेदार मेजर सुबेदार दिगाम्बर गुरुंग, प्रशिक्षण जे.सी.ओ.सुबेदार नहल सिंह थापा, प्रशिक्षण एन.सी.ओ.हवलदार थीर बहादुर शाही एवं प्रशिक्षण लिपिक अमित पाल ने ाfकया। कुल 139 कैडेट ने उपरोक्त परीक्षा उत्तीर्ण की।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : उत्तीर्ण कैडेटों में एन.सी.सी.’सी’ प्रमाणपत्र वितरित


