Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : आलमारी में रखे लाखों रुपए के गहने चोरी, मुकदमा...

Jaunpur News : आलमारी में रखे लाखों रुपए के गहने चोरी, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव में एक घर से आलमारी में रखें लाखों रुपए के गहने चोरी हो गया। पुलिस ने पीड़ित के शक के आधार पर घर में काम करने वाली महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक दुगौली खुर्द गांव निवासी संजय सिंह पुत्र स्व.केशव सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी पुत्री ज्योति सिंह एक नवंबर को अपना गहना जिसमे सोने के पांच अंगुठी, दो मंगल सूत्र, दो झुमकी, एक बाली, चाँदी का दो मीना कमरे के आलमारी में रख दी। चार नवंबर को शादी में जाने के लिए पुत्री आलमारी से अपना गहना निकालने गयी तो डिब्बा सहित सारा गहना चोरी हो गया था। कमरे में पूरा खोजबीन किया, घर वालो से पूछताछ हुई लेकिन गहने का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने घर में काम करने वाली महिला पर गहना चोरी करने का शक जाहिर किया। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।