Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : अनियमितता, गंदगी और एमडीएम की गुणवत्ता में बीएसए ने...

Jaunpur News : अनियमितता, गंदगी और एमडीएम की गुणवत्ता में बीएसए ने मांगा स्पष्टीकरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन की मंशानुरूप बेसिक शिक्षा विभाग में गुणवत्ता संवर्धन एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने विभिन्न प्राथमिक और कम्पोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड करंजाकला प्राथमिक विद्यालय पदुमपुर के निरीक्षण के दौरान उन्होने विद्यालय में उपस्थित छात्रों के साथ प्रार्थना सभा में प्रतिभाग किया। विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक दिवाकर सिंह, दिनेश एवं शिक्षामित्र श्रीमती सीमा देवी अनुपस्थित पाये गये। विकास खण्ड करंजाकला के कम्पोजिट विद्यालय के निरीक्षण कि दौरान विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अल्का श्रीवास्तव, शुभम मौर्य एवं शिक्षामित्र कृपाशंकर अनुपस्थित पाये गये। हैदरपुर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यालय में 10.10बजे निरीक्षण के समय कैजुवल ड्रेस में असामान्य स्थिति में उपस्थित हुए। रसोई घर अत्यन्त गन्दा, खाद्य सामग्री मानक के विपरीत था। रसोई घर में मसाले व अन्य सामग्री रखने हेतु कंटेनर नहीं था, जिसके कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। वहीं विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय अतरौरा वेâ निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित पाये गये। विद्यालय में मध्यान्ह् भोजन हेतु खाद्य सामग्री मानक के विपरीत पाया गया तथा प्रत्येक गुरुवार को वितरित होने वाले अतिरिक्त खाद्य सामग्री यथा-मूगंफली की चिक्की, चना इत्यादि का वितरण नहीं होने के कारण प्रधानाध्यापक रत्नाकर यादव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय पकड़ी के निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित थे। वहीं मध्यान्ह् भोजन चूल्हे पर बनता मिला, जबकि विद्यालय पर एलपीजी कनेक्शन है। मध्यान्ह् भोजन बनाने के लिए बर्तन क्रय करने हेतु धनराशि 20000/के सापेक्ष सामग्री उपलब्ध नहीं था। प्रधानाध्यापक ने बताया गया कि सामग्री घर पर रखी गयी है, रसोई घर में मसाले व अन्य सामग्री रखने हेतु कंटेनर नहीं पाया गया। खेलकूद सामग्री क्रय नहीं की गयी थी। विकास खण्ड शाहगंज के कम्पोजिट विद्यालय गोधना के निरीक्षण के समय मध्यान्ह् भोजन ग्रहण करने हेतु विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे तीतर-बीतर होकर भोजन ग्रहण कर रहे थे, कुछ बच्चे रसोई घर में रोटी लेने हेतु धक्का-मुक्की कर रहे थे समस्त स्टाफ कक्षा-कक्ष में बैठे हुए थे, जिसके कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त स्टाफ को फटकार लगाते हुए बच्चों को बरामदे में पंक्तिबद्व बैठाकर भोजन कराया।