जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय विकास खंड के ग्रामसभा अलीशापुर निवासी अर्जुन यादव ग्राम रोजगार सेवक के पद पर तैनात थे, जो विगत कई महीनो से अस्वस्थ चल रहे थे। मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस दुःखद घटना की खबर फैलते ही ग्राम वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। इसकी जानकारी होते ही सिकरारा ब्लॉक कर्मचारियों ने विकासखंड अधिकारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर तथा सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
Jaunpur News : ग्राम रोजगार सेवक की मृत्यु पर कर्मचारियों ने की शोक सभा


