Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपिकप और बस की टक्कर में घायल हुए लोग

पिकप और बस की टक्कर में घायल हुए लोग

  • मृतक की पत्नी की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार देर रात सुइथाकला क्षेत्र के रूधौली बाजार में हुई रोडवेज बस और पिकप के टक्कर में जहां एक की मौत हो गई। वहीं रोडवेज बस में सवार तीन महिलाओं समेत छः लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस मामले में मृतक की पत्नी अनीता तिवारी की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। बस अमेठी डिपो की बतायी जा रही है। सूत्रों की मानें तो उक्त बस सवारी लेकर सूरापुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस बुधवार साढ़े आठ बजे थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित रूधौली बाजार में घुसी की सामने से आ रही पिकप बस की तरफ आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार रहा कि मौके पर लोगों का जमावड़ा सा लग गया। पिकप बुरी तरह से पिचक गई। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग जाने से लखनऊ बलिया राजमार्ग लगभग घंटे भर जाम रही। सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भी दलबदल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी तरह जेसीबी बुलवा कर सड़क मार्ग पर आवागमन को बहाल कराया जा सका। पिकप काटकर लाश को कब्जे में लिया गया। उधर बस में सवार सभी घायल सूरापुर तवंकल पुर नगरा निवासी सत्यवीर सिंह, रेनू सिंह, वैभव सिंह, जान्हवी सिंह, दिलीप और नीलम थी।सभी को स्थानीय सीएचस्ाी भेजवाया गया। जिसमें वैभव की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी अनीता तिवारी की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 289व106के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।