जौनपुर धारा, जौनपुर। अटेवा जौनपुर की कार्यकारिणी की बैठक नगर के वाजिदपुर स्थित एक होटल में जिला संयोजक चन्दन सिंह और जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें सदस्यता अभियान और अटेवा के आगामी कार्यक्रमों के सम्बंध में विचार किया गया। जिला कोषाध्यक्ष नन्द लाल पुष्पक ने सदस्यता अभियान हेतु रसीद का वितरण करते हुए अधिक से अधिक सदस्यता की अपील की। बैठक में जिला कार्यकारिणी और कुछ ब्लॉक इकाइयों की कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी किया गया। उक्त अवसर पर डॉ.नीरज कुमार यादव को अध्यक्ष अटेवा मड़ियाहूँ, राजेश कुमार यादव को अध्यक्ष अटेवा बरसठी, लाल चन्द चौरसिया जिला उपाध्यक्ष, शान्त सिंह जिला मीडिया प्रभारी, अखिलेश सिंह रामपुर जिला आईटीसेल सह प्रभारी, प्रेम चन्द यादव, अनिल चौधरी एवं विनय कुमार मौर्य को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, डॉ.हरे कृष्ण सिंह जिला प्रचार मंत्री, आलोक सिंह एवं अरुण प्रकाश यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य, बनाये गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजिका अटेवा महिला विंग डॉ.यामिनी सिंह एवं संयोजन जिला संगठन मंत्री सुभाष सरोज ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : अटेवा कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान पर जोर

Previous article

