जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में आगामी 12 मार्च को भव्य जौनपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज का आगमन सुनिश्चित हुआ है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनपद में तैयारियां जोरों पर हैं। इस विशेष अवसर पर राज्य सरकार की उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव में कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ और विकास योजनाओं से जुड़ी जानकारियाँ भी साझा की जाएंगी। इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने के लिए जनपदवासियों से भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। महोत्सव के माध्यम से जौनपुर की समृद्ध संस्कृति, कला एवं ऐतिहासिक धरोहर को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, ताकि यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल हो सके।
― Advertisement ―
पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Jaunpur News : 12 मार्च को जौनपुर आयेंगे योगी आदित्यनाथ


