Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में हर्ष उल्लास मनाया गया...

Jaunpur News : होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में हर्ष उल्लास मनाया गया बाल दिवस

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल परिसर में पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल मेले के रूप में बड़े ही धूम-धाम एवं हर्षोंउल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध-निदेशक बृजेश कुमार जायसवाल ने फीता काट चाचा नेहरू के फोटो पर पुष्प अर्पित कर, दीप जलाकर किया। तत्पश्चात मेले में अपने-अपने घरों से बनाये हुए व्यंजनो का स्टाल लगाकर बड़े ही लगन से खरीदी-बिक्री किया मेले में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट पकवानों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम पंकज मौर्या, राहुल यादव एवं मीना मौर्या के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस बाबत विद्यालय प्रबंधक बृजेश कुमार जायसवाल ने पंडित नेहरू के बारे में बताते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके दिखाये रास्ते को अनुसरण करने की बात कही वही तीन सर्वश्रेष्ठ स्टाल के छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंकज मौर्य, राहुल यादव, प्रशांत शुक्ला, शिवम शुक्ला, दिव्यांशु गुप्ता, मंजुला पाण्डेय, अंजली सिंह, शिखा सिंह, किरन पाल, पूजा यादव, संगीता चौहान, नूर फात्मा, मीना मौर्या, मोनिका गिरि, पूजा यादव, शिवानी मिश्रा सहित आदि उपस्थित रहें।