Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे सरदार पटेल

Jaunpur News : स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक थे सरदार पटेल

  • सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर किया गया नमन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह समेत शिक्षकों ने उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक और एक सशक्त प्रशासक थे। उनका संकल्प और दृढ़ नायकत्व भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की धारा को दिशा देने में अहम रहा। उनका कृतित्व और व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश के विभाजन के बाद भारतीय राज्यों को एकजुट करना साहसिक कार्य किया था। उन्होंने रियासतों को भारतीय संघ में मिलाया और यह सुनिश्चित किया कि भारत की एकता बनी रहे। उनकी दृष्टि ने स्वतंत्रता के बाद भारत को मजबूत और अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। इस अवसर पर प्रो.प्रमोद यादव, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.श्याम कन्हैया सिंह, डॉ.शशिकांत यादव, डॉ.धीरेंद्र चौधरी, डॉ.नवीन चौरसिया समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।