Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सौ मीटर दौड़ में सुंदरम व प्रतिमा ने मारी...

Jaunpur News : सौ मीटर दौड़ में सुंदरम व प्रतिमा ने मारी बाजी

  • खण्ड विकास अधिकारी शिखा मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ

जौनपुर धारा,बक्शा। बक्शा बीआरसी केंद्र पर ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा व मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रधान विनोद कुमार सोनी ने पूजन पश्चात खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की। मेधावी बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गौराखुर्द प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग के छात्र सौरभ यादव पचास मीटर में विजेता जबकि उपविजेता लेदुका के छोटू सरोज रहें।बालिका वर्ग में छंगापुर प्राथमिक विद्यालय की प्रतिमा बिंद विजेता जबकि खुशी यादव उपविजेता रही। सौ मीटर दौड़ में गौराखुर्द के सुंदरम विजेता जबकि बक्शा के हीमांशू उपविजेता रही। बालिका वर्ग में शंकरगढ़ की छात्रा प्रतिमा बिंद विजेता जबकि उपविजेता आंचल रही। जूनियर सौ मीटर बालक वर्ग में सरायहरखू के मनीष व उटरूकला की प्रांजल उपविजेता रहे। सौ मीटर जूनियर बालिका वर्ग में सहोदरपुर की खुशबू बिंद व अंशिका पाल क्रमशः प्रथम व द्वितीय रही। कबड्डी जूनियर वर्ग शंकरगढ़ के प्रथम व मयंदीपुर द्वितीय ठस पुरामोहबत तीसरे स्थान पर रहा। खो-खो में प्राथमिक एवं जूनियर में गौराखुर्द के छात्र विजेता रहर। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष द्वय सरोज कुमार सिंह, लालसाहब यादव, विष्णु शंकर सिंह, डाक्टर मनीष सिंह सोमवंशी, जिला मंत्री जूनियर शिक्षक संघ शैलेन्द्र सिंह, जिला संयुक्त मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ सुनील कुमार प्रजापति, जिला प्रचार मंत्री प्राथमिक जयसिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ प्रीति श्रीवास्तव, शशि बदन सिंह, सभाजीत यादव, वेदप्रकाश सिंह, आशा यादव, सरिता सिंह सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे। आयोजक एनपीआरसी राम नयन यादव ने सभी आगंतुकों का अंत में आभार प्रकट किया।