Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : सात प्रतिशत कमीशन दो तब होगा गाँव के विकास...

Jaunpur News : सात प्रतिशत कमीशन दो तब होगा गाँव के विकास का भुगतान

  • अग्रिम कमीशन के चक्कर में आठ माह से रुका हैं गाँव का विकास कार्य

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम थानागद्दी के प्रधान रमाकान्त मौर्य ने गांव के विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए ग्राम सचिव सौरभ दूबे के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। प्रधान का कहना है कि सचिव ने विकास कार्यों के लिए अग्रिम कमीशन की मांग करने के साथ ही गांव के कार्यों में अड़चन डाल रहा है।

गौरतलब है कि प्रधान मौर्य ने आरोप लगाया कि सचिव सौरभ दूबे खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार के संरक्षण में काम कर रहे हैं, और बिना कमीशन दिए कार्य नहीं होने देते। उन्होंने बताया कि सचिव ने डोंगल अपने कब्जे में ले लिया है, जिसके कारण ग्राम निधि के 60लाख रुपये का उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्राम प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि खण्ड विकास अधिकारी ने इस मामले में हस्तक्षेप करने के बजाय प्रधान को कहा कि सभी प्रधान कमीशन देते हैं, तो उन्हें भी देना चाहिए। इस विवाद पर खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार ने प्रधान के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वे प्रधान की हर आवश्यक कार्य में सहायता करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान जो भी कार्य करवाना चाहें, उन्हें सूचित करें, वह सचिव से कहकर कार्य पूरा करवा देंगे। वहीं, इस मामले पर सचिव सौरभ यादव का पक्ष लेने के लिए उनसे संपर्क किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री, ग्राम विकास मंत्री, जिला प्रभारी मंत्री और पंचायती राज मंत्री से सचिव के अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है। वही इस सम्बंध खण्ड विकास अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्यवाई किया जायेगा।