जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के पचहटियां क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कालेज के पास स्थित मां शीतला पैलेस में संयुक्त श्रीमाली महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ। जहां जनपद के सभी नये पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुये मनोनयन पत्र दिया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अपना दल राष्ट्रीय सचिव पप्पू श्रीमाली, मुख्य संरक्षक ओम नारायण श्रीमाली, छोटे लाल राष्ट्रीय अध्यक्ष संयुक्त श्रीमाली महासभा ने माता रानी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मंच पर उपस्थित छोटे लाल श्रीमाली, आचार्य राम लोचन श्रीमाली, रामकुमार श्रीमाली, पप्पू श्रीमाली, अमरदेव श्रीमाली, राजेश श्रीमाली, अशोक श्रीमाली, रमेश मधुकर, संतोष सैनी, राजेश सैनी ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत करते हुये मनोनयन पत्र दिया। इस अवसर पर संतोष श्रीमाली, सुरेन्द्र श्रीमाली, रवि श्रीमाली, दिनेश मधुकर, प्रमेश श्रीमाली पुजारी, शिवा श्रीमाली, संजय श्रीमाली सहित पूर्वांचल के जिलों के श्रीमाली समाज के तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राज सैनी एवं रामचन्द्र श्रीमाली ने संयुक्त रूप से किया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Jaunpur News : श्रीमाली महासभा के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Previous article

