जौनपुर धारा, जौनपुर। हम हिंदुस्तानी संगठन के ‘मिशन ग्रीन’ प्रोजेक्ट के तहत प्राथमिक विद्यालय बरबसपुर तथा प्राथमिक विद्यालय बेलवा में 500पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण के इस कार्य में प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों, अध्यापिकाओं, बच्चों व साथ ही कुछ स्थानीय स्वयंसेवियों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिला। इस अवसर पर स्वयंसेवी नवनीत यादव, शिवकुमार, अमन कश्यप, प्रवेश कुमार स्वाभिमानी, आनंद कुमार, डॉ.अश्वनी कुमार यादव, प्राथमिक विद्यालय बरबसपुर के अध्यापकगण हरेंद्र सिंह, रमेश यादव, सरिता, संगीता व अनिल पौधारोपण में भूमिका रही। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय बेलवा के अध्यापकगण अनुराग द्विवेदी, प्रमोद कुमार, ईस नारायण, अजीत यादव, अर्जुन कुमार गुप्ता, आशुतोष कुमार, विनोद कुमार यादव व अध्यापिका विनीता ने सहयोग दिया। मिशन ग्रीन के संयोजक डॉ.अश्वनी कुमार यादव बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से हमको दस हजार पौधेरोपण के लिए मिले हैं। जिन्हें हम ऐसे सार्वजनिक स्थलों रोपित करेंगे जहां पर बाउंड्री वॉल हो व उसमें गेट लगा हो तथा साथ ही पौधों को पानी की व्यवस्था मिल सके। ताकि लगाए गए पौधों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बचाया जा सके।
― Advertisement ―
Jaunpur News : शिक्षको छात्रों ने जगह-जगह सैकड़ो पेड़ लगाया

Next article

